रायबरेली में जिओ ऑफिस ने आयोजित किया विशाल भंडारा
रायबरेली : ज्येष्ठ माह के प्रथम बड़े मंगल के पावन अवसर पर जिओ ऑफिस रायबरेली ने जेसीएन परिसर में भव्य भंडारे का आयोजन किया। इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या पहुंची, जहां भक्ति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्ति भाव और उत्साह का माहौल बना रहा।
आयोजन में इंफ्रालीड रमा शंकर सिंह, इंफ्रा इंजीनियर हिमांशु मिश्रा, इंफ्रा इंजीनियर राहुल सिंह, क्लस्टर मैनेजर आशुतोष बाजपेई, सीआई अजीत, हेमू गुप्ता, राम यस यादव टेक्नीशियन प्रशांत बाजपेई, विन्देश मिश्रा, विकास सिंह सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने जिओ टीम की इस सामाजिक एवं धार्मिक पहल की सराहना की।