logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सोनीपत में बिजली निगम ALM रिश्वत लेते गिरफ्तारः नया मीटर लगाने के मांगे 5 हजार, 3 हजार में डील....

सोनीपत में बिजली निगम ALM रिश्वत लेते गिरफ्तारः नया मीटर लगाने के मांगे 5 हजार, 3 हजार में डील

राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी), रोहतक ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। सोनीपत के इंडस्ट्रियल एरिया में तैनात बिजली विभाग के एएलएम को 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू किया गया।

मामला सोनीपत की दहिया कॉलोनी का है, जहां एक दुकानदार चारा काटने की दुकान संचालित करता है। शिकायत के अनुसार, 10 अप्रैल 2026 को उसकी दुकान पर लगा बिजली मीटर बिल न भरने के बहाने हटा दिया गया। इसके बाद जब उसने नया मीटर लगवाने के लिए संबंधित अधिकारी जयबीर सिंह से संपर्क किया, तो आरोपी ने उससे 5 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की।

शिकायतकर्ता ने जब इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई, तो आरोपी जयबीर सिंह ने सौदेबाजी करते हुए रिश्वत की रकम 3 हजार रुपए पर तय कर दी। इसके बाद पीड़ित ने इस पूरे मामले की शिकायत एसीबी की सोनीपत यूनिट को दी।

एसीबी ने बिछाया जाल, रंगे हाथ पकड़ा आरोपी

शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी रोहतक की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाया। तय योजना के अनुसार, जैसे ही आरोपी जयबीर सिंह ने शिकायतकर्ता से 3 हजार रुपए रिश्वत के रूप में लिए, टीम ने मौके पर ही उसे काबू कर लिया। यह कार्रवाई कालूपुर चुंगी, सोनीपत में की गई।

4
47 views

Comment