logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लालगंज रेल कोच फैक्ट्री परिसर में तीसरी संदिग्ध मौत, इंजीनियर के बेटे ने फांसी लगाईएक हफ्ते में लगातार घटनाओं से दहशत, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

रायबरेली (लालगंज):
लालगंज स्थित मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री के आवासीय परिसर से एक दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां तैनात सीनियर सेक्शन इंजीनियर अभय सिंह के 15 वर्षीय बेटे विनायक ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था, जिससे मामला और भी रहस्यमय बन गया है।
बताया जा रहा है कि विनायक हाईस्कूल का छात्र था और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। घटना के वक्त उसके माता-पिता पारिवारिक काम से उन्नाव गए हुए थे। सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। बड़ी बहन रिया और मां विनीता सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है।
गौरतलब है कि मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री परिसर में एक हफ्ते के भीतर यह तीसरी संदिग्ध मौत बताई जा रही है। लगातार हो रही इन घटनाओं से कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में भय और चिंता का माहौल है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर इन घटनाओं के पीछे क्या कारण है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो

10
2221 views

Comment