टीकमगढ़ में नेशनल लोक अदालत प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया
टीकमगढ़: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार 9 मई 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए जिला न्यायालय परिसर से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती प्रवीणा व्यास ने कहा कि लोक अदालत में राजीनामा योग्य प्रकरणों का निराकरण कर इसे सफल बनाना है। उन्होंने बताया कि लोक अदालत से आपसी वैमनस्यता समाप्त होकर सदभाव कायम होता है। प्रचार वाहनों द्वारा ऑडियो क्लिप और पम्प्लेट के माध्यम से लोक अदालत के लाभ आम जनता तक पहुंचाए जा रहे हैं ताकि लोग अपने प्रकरणों को आपसी सहमति से लोक अदालत में निपटाएं। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री शमरोज खान, जिला एवं अतिरिक्त न्यायाधीश श्री राजकुमार गुप्ता, श्री ज्ञानेश्वरी कुमरे, श्री वरूण पुनासे, श्री कमलेश भरकुण्डिया, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री आशीष कुमार केशरवानी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती सुनीता गोयल, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री अनुज कुमार चंसौरिया, अधिवक्ता एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।