बैंक ऑफ महाराष्ट्र डकैती कांड में बड़ा खुलासा, बिहार से पकड़े गए सिंगरौली में 17/04/2026 को घटना हुई थी
बैंक ऑफ महाराष्ट्र डकैती कांड में बड़ा खुलासा, बिहार से पकड़े गए आरोपियों से मिली अहम जानकारी
उड़ीसा और बिहार की जेलों में दबिश, नगदी, मोबाइल व दस्तावेज जब्त; गैंग नेटवर्क की परतें खुलीं
बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुई चर्चित डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मामले में बिहार के नालंदा जिले से गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों से पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण खुलासे हुए हैं, जिसके बाद पुलिस ने अन्य राज्यों में भी कार्रवाई तेज कर दी है।
पुलिस के अनुसार, थाना हिलसा, जिला नालंदा (बिहार) से आरोपी चंदन उर्फ चईया यादव (21) एवं गुलशन (19) को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था। जांच में सामने आया कि ये दोनों आरोपी डकैती की साजिश में शामिल थे और लूट के माल को ठिकाने लगाने में इनकी अहम भूमिका रही है।
बताया जा रहा है कि डकैती की योजना में मुख्य आरोपी फंटूस के साथ उसके साथी कमलेश, पंकज, राजेश और छोटू भी शामिल थे। इन सभी ने मिलकर बैंक डकैती की साजिश रची थी।