सांवलियास में बालाजी सेवा समिति की भव्य कलश यात्रा आयोजित
सांवलियास : बालाजी सेवा समिति के तत्वावधान में भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर भक्तिभाव से शोभायात्रा में शामिल हुईं। जयकारों, ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो गया, जबकि श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
आयोजन के अंतर्गत आज से श्रीराम कथा का शुभारंभ पंडित दिनेशानंद जी शास्त्री द्वारा किया जाएगा, जो 13 मई तक प्रतिदिन आयोजित होगी। कथा स्थल बालाजी महाराज का मंदिर, सांवलियास (राजोद, बुटाटी धाम) निर्धारित किया गया है। 14 मई को प्रातः 7:15 बजे हवन, 9:15 बजे मूर्ति स्थापना (प्राण प्रतिष्ठा) तथा दोपहर 12:15 बजे महाप्रसादी का आयोजन होगा। समिति ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया है।