महागामा पुलिस पर अभद्र व्यवहार और मारपीट का आरोप, मुख्यमंत्री से निष्पक्ष जांच की मांगमहागामा/गोड्डा:ग्राम नरैनी निवासी Md Firoz Alam ने महागामा पुलिस
महागामा पुलिस पर अभद्र व्यवहार और मारपीट का आरोप, मुख्यमंत्री से निष्पक्ष जांच की मांग
महागामा/गोड्डा:
ग्राम नरैनी निवासी Md Firoz Alam ने महागामा पुलिस पर अभद्र व्यवहार, मारपीट एवं वाहन जब्त करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री को आवेदन भेजकर पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।
आवेदन में बताया गया है कि वे नरैनी से महागामा जा रहे थे। इसी दौरान महागामा पुलिस द्वारा एंटी क्राइम जांच अभियान चलाया जा रहा था। आरोप है कि जांच के दौरान एक पुलिसकर्मी ने अचानक उनकी आंखों पर तेज टॉर्च मार दी, जिससे वे असंतुलित हो गए और दुर्घटना होते-होते बची।
उन्होंने कहा कि जब उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि Deranking में है, ज़रा देखकर टॉर्च मारिए, तो वहां मौजूद एक पुलिसकर्मी ने इसे गलत तरीके से लेते हुए उन्हें अपमानित करना शुरू कर दिया। उनका कहना है कि इस कथन से शराब पीने की बात साबित नहीं होती। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने शराब पीने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज की तथा थाना और अस्पताल ले जाने के दौरान भी अभद्र व्यवहार किया।
Md Firoz Alam ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी ने उनके सामाजिक एवं शैक्षणिक परिचय देने पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि तुम्हारा UP में ही इनकाउंटर हो जाना था, बच कैसे गए।
उन्होंने कहा कि उनके वाहन के सभी कागजात वैध हैं तथा वे शराब सेवन के आरोप को पूरी तरह निराधार बताते हैं। उनका कहना है कि अब तक उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला या चालान नहीं हुआ है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि किस कानूनी आधार पर उनका वाहन थाना में रखा गया है।
मुख्यमंत्री को भेजे गए आवेदन में उन्होंने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित पुलिसकर्मियों पर उचित कार्रवाई की जाए तथा पुलिस विभाग को नागरिकों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने के निर्देश दिए जाएं।
इस आवेदन की प्रतिलिपि झारखंड सरकार की मंत्री श्रीमती दीपिका पांडे सिंह, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, उपायुक्त गोड्डा एवं पुलिस अधीक्षक गोड्डा को भी भेजी गई है।
उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास बनाए रखना लोकतंत्र के लिए आवश्यक है तथा कानून का पालन करने वाले नागरिकों के साथ सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए।