logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हरित भारत से विकसित भारत तक प्रेरणा, पर्यावरण और राष्ट्र निर्माण का संगम

देश के प्रसिद्ध पर्यावरण प्रहरी एवं पीपल मैन ऑफ इंडिया Dr. Raghuraj Pratap Singh ने Amity University Gurgaon के कुलपति Prof. Pritam Sharma से एक आत्मीय शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात में शिक्षा, राष्ट्र निर्माण, युवा शक्ति और प्रकृति संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन एवं प्रेरणादायक संवाद हुआ। इस अवसर पर डॉ. सिंह ने आगामी 23 मई 2026 को Om Ahmedabad Film City में आयोजित होने वाली भव्य सरदार वल्लभभाई पटेल मेमोरियल अवॉर्ड सेरेमनी 2026 हेतु प्रो. शर्मा को सादर आमंत्रित किया। मुलाकात के दौरान प्रो. प्रीतम शर्मा ने अपनी प्रेरणादायक पुस्तक The Making of a New India भेंट करते हुए कहा कि Sustainability, Integrity और Simplicity जैसे मूल्यों के माध्यम से ही भारत का उज्ज्वल भविष्य और नई पीढ़ी का सशक्त निर्माण संभव है।
वहीं, डॉ. रघुराज प्रताप सिंह ने प्रकृति संरक्षण का संदेश देते हुए प्रो. शर्मा को एक पौधा भेंट किया और कहा कि प्रकृति सेवा और राष्ट्र सेवा एक-दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने युवाओं से हरित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर Swami Vivek Bharti ने भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और राष्ट्र निर्माण पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में आनंद यादव, सपना यादव, शिल्पा यादव, अरविंद जी एवं भरत जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने शिक्षा, समाज और पर्यावरण संरक्षण पर सार्थक चर्चा की। पूरी मुलाकात सकारात्मक ऊर्जा, प्रेरणा और राष्ट्रहित के संकल्प से ओतप्रोत रही। शिक्षा, संस्कृति, अध्यात्म और पर्यावरण संरक्षण का यह समन्वय युवाओं के लिए एक सशक्त और प्रेरणादायक संदेश बनकर उभरा।

1
276 views

Comment