बेंको पंचायत के कुडलुंग में सांस्कृतिक कार्यक्रम, पलटन मुर्मू ने किया शुभारंभ
जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत बेंको पंचायत के कुडलुंग ग्राम में आयोजित पारंपरिक छऊ नृत्य एवं झूमर गीत कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ लोकप्रिय विधायक माननीय श्री मंगल कालिंदी जी के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि श्री पलटन मुर्मू ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारी समृद्ध आदिवासी संस्कृति, परंपरा और लोककलाओं को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजन समाज में एकता, भाईचारा और सांस्कृतिक जागरूकता को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में झामुमो के वरिष्ठ नेता श्री राजू मुर्मू, श्री बीरू सिंह, श्री सोनाराम टुडू, श्री जयदीप महतो, श्री दिनेश महतो सहित आयोजन समिति के सभी सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया।