महाराणा प्रताप जन्मोत्सव पर भव्य आयोजन, लखनऊ में होगा विशेष कार्यक्रम
लखनऊ, 5 मई 2026।
महाराणा प्रताप सेना उत्तर प्रदेश द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जन्मोत्सव के अवसर पर एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम शनिवार, 9 मई 2026 को प्रेक्षागृह विश्वेश्वरैया हॉल (राजभवन के सामने), लखनऊ में आयोजित होगा।
कार्यक्रम का समय प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। आयोजन में समाज के विभिन्न वर्गों के गणमान्य व्यक्तियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से महाराणा प्रताप सेना के राष्ट्रीय प्रभारी, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. ए.पी. सिंह उपस्थित रहेंगे। साथ ही राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एडवोकेट श्रीमती सुचेता राज सिंह भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगी। संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजवर्धन सिंह परमार के नेतृत्व में यह आयोजन संपन्न होगा।
कार्यक्रम में वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेन्द्र मोहन शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेन्द्र कश्यप, राष्ट्रीय महासचिव धनंजय सिंह, राष्ट्रीय कानूनी सलाहकार एडवोकेट नीरज मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव बसंत लाल, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी जितेन्द्र यादव एवं जिला अध्यक्ष आकाश सिंह सहित कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
आयोजन का उद्देश्य महाराणा प्रताप के शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना तथा समाज में एकता और जागरूकता को बढ़ावा देना है।
महाराणा प्रताप सेना उत्तर प्रदेश ने सभी समाजबंधुओं, युवाओं एवं नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।