logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बदायूँ में शिक्षा मित्र सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण, बढ़े मानदेय के साथ किया गया।

बदायूँ में शिक्षा मित्र सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण, बढ़े मानदेय के साथ किया गया सम्मान

दिनांक 05 मई, मंगलवार को महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गोरखपुर स्थित बाबा गंभीर नाथ प्रेक्षागृह से आयोजित शिक्षा मित्र सम्मान एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद बदायूँ में किया गया।यह कार्यक्रम अटल बिहारी वाजपेयी सभागार, कलेक्ट्रेट बदायूँ में आयोजित हुआ, जिसमें जिले के शिक्षा मित्रों को एकत्र कर लाइव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मित्रों को बढ़े हुए मानदेय के चेक एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर जिला अधिकारी अवनीश राय एवं विधायक महेश चंद्र गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शिक्षा मित्रों में उत्साह का माहौल देखने को मिला और उन्होंने सरकार के इस निर्णय पर खुशी जताई।
संवाददाता राहुल बदायूं उत्तर प्रदेश

14
4401 views

Comment