केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिन पर गौशाला में हवन-यज्ञ, सवामणी का आयोजन।
भगवत शर्मा नारनौल। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिन के अवसर पर मंगलवार को शहर की गोपाल गौशाला में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष भारती सैनी ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन-यज्ञ से हुई, जिसमें महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आहुति डालकर मंत्री की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। साथ ही देश और प्रदेश की खुशहाली के लिए भी प्रार्थना की गई।
हवन के उपरांत गौ माता की सवामणी का आयोजन किया गया, जिसमें गौशाला में मौजूद गायों को हरा चारा और गुड़-चारा खिलाया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने सेवा भाव से भाग लेते हुए धार्मिक माहौल को और भी श्रद्धामय बना दिया।
इस मौके पर भारती सैनी ने कहा कि मनोहर लाल खट्टर ने अपने राजनीतिक जीवन में हरियाणा और देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके नेतृत्व में प्रदेश में पारदर्शी और जनहितकारी नीतियों को बढ़ावा मिला। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जन्मदिन पर इस प्रकार के धार्मिक और सेवा कार्य करना पार्टी की परंपरा का हिस्सा है।
कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने मंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करते हुए देश और प्रदेश के निरंतर विकास की प्रार्थना की। वहीं गौशाला प्रबंधन समिति के सदस्यों ने भाजपा महिला मोर्चा का आभार व्यक्त किया।
इनकी रही उपस्थिति:
कार्यक्रम में संजय सैनी, भाजपा जिला अध्यक्ष यतेंद्र राव, जगदीश किंगर, बालकिशन सचदेवा, पवन अरोड़ा, राजेंद्र अरोड़ा, मदनलाल गोगिया, अमित वधवा, वासुदेव खुराना, बिशन सैनी, धर्मेंद्र गोस्वामी, ओमप्रकाश थानेदार, रवि गुप्ता, हेमंत चौबे, प्रदीप गौड़, अनिल शर्मा, देवेंद्र कौशिक, मनोज सैनी, सोनम यादव, प्रीति सैनी, नीतू शर्मा सहित महिला मोर्चा की अनेक पदाधिकारी और स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन:
नारनौल। गोपाल गौशाला में हवन-यज्ञ के दौरान आहुति डालते हुए भारती सैनी व अन्य।