भोपाल में रेडक्रॉस की अहम बैठक: डिंडोरी के हालात पर विस्तृत चर्चा, सहयोग का मिला भरोसा
भोपाल में रेडक्रॉस की अहम बैठक: डिंडोरी के हालात पर विस्तृत चर्चा, सहयोग का मिला भरोसा
भोपाल स्थित मध्यप्रदेश रेडक्रॉस सोसाइटी कार्यालय में डिंडोरी रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन नरेंद्र सिंह राजपूत ने चेयरमैन श्याम सिंह कुमरे से सौजन्य भेंट की।
इस मुलाकात के दौरान डिंडोरी जिले में रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित विभिन्न जनसेवा गतिविधियों, राहत कार्यों और सामाजिक पहलों की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की मौजूदा स्थिति, जरूरतों और चुनौतियों पर भी गंभीर चर्चा हुई।
नरेंद्र सिंह राजपूत ने जिले में रेडक्रॉस की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए, ताकि जरूरतमंद लोगों तक सहायता और तेजी से पहुंच सके।
इस पर श्याम सिंह कुमरे ने डिंडोरी में किए जा रहे कार्यों की सराहना की और भविष्य में हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचाना है और इसके लिए सभी जिलों को सक्रिय रूप से काम करना होगा।
इस अवसर पर अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जहां संगठन को और मजबूत बनाने तथा जनहित के कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।