logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

Flexituff Ventures केस हुआ दोबारा सक्रिय, श्रमिकों की लड़ाई जारी

Flexituff Ventures International Ltd के खिलाफ PF, वेतन और ग्रेच्युटी विवाद एक बार फिर सक्रिय हो गया है। एडवोकेट उपेंद्र सिंह (प्रदेश महामंत्री, विश्व हिंदू रक्षा संगठन) के लगातार प्रयासों से यह केस पुनः चालू किया गया है। कंपनी के MD कार्तिक कलानी पर लगभग ₹15 लाख PF बकाया, ₹12 लाख ग्रेच्युटी लंबित, और ₹21 लाख वेतन बकाया होने के साथ-साथ अवैध ले-ऑफ और कर्मचारियों के आर्थिक व मानसिक शोषण के गंभीर आरोप हैं।

यह मामला पहले EPFO की जांच और FIR दर्ज होने के बाद 29 अप्रैल 2026 को बंद दिखाया गया था क्योंकि EPFO का दायरा केवल PF तक सीमित बताया गया था। लेकिन उपेंद्र सिंह की सक्रियता से केस को पुनः सक्रिय किया गया है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई हर श्रमिक के अधिकार की है और संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक सभी कर्मचारियों को उनका पूरा हक नहीं मिल जाता। श्रमिकों को हिम्मत रखने और अपने अधिकारों के लिए लड़ने का संदेश भी दिया गया है।

32
3671 views

Comment