बलिया: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गविष्टि यात्रा 6-7 मई को
बलिया: ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज 6 और 7 मई को गविष्टि यात्रा के तहत बलिया पहुंचेंगे। 6 मई को महाराज श्री देवरिया से प्रस्थान कर दोपहर लगभग 12 बजे बलिया सीमा में प्रवेश करेंगे। इसके बाद बेल्थरा रोड, सिकंदरपुर चौराहा, बांसडीह चौराहा, बांसडीह ब्रह्म मंदिर, सहतवार और रेवती बस स्टैंड समेत कई प्रमुख स्थलों पर श्रद्धालु उनका स्वागत करेंगे और आशीर्वचन कार्यक्रम आयोजित होंगे।
7 मई को रेवती क्षेत्र में कामेश्वर सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट, दलपतपुर के राधिका विलास विद्या मंदिर और देवराज ब्रह्म मोड़ स्थित सत्संग भवन में धर्मसभा आयोजित होगी, जहां शंकराचार्य श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे। इसके अतिरिक्त बहुवारा, मुरारपट्टी मठिया, गंगापुर रामगढ़, हल्दी, नगवा और सहरसपाली सहित कई स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम तय हैं। यात्रा के दौरान महाराज श्री भृगु मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे और गौ भक्तों को संबोधित करेंगे। वे करनई स्थित परशुराम मंदिर, सागरपाली और रसड़ा होते हुए बेल्थरा रोड में रात्रि विश्राम करेंगे।
इस यात्रा के माध्यम से स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद गौ माता के संरक्षण और संवेदनशीलता पर जनजागरण अभियान चला रहे हैं। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से जुड़ने और इस अभियान को सफल बनाने की अपील की है।