logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बलिया: गंगा नदी पर पीपा पुल टूटने से संपर्क बाधित

बलिया: सोमवार शाम आंधी और बारिश के बीच बैरिया तहसील के नौरंगा घाट पर गंगा नदी पर बना पीपा पुल दो भागों में टूट गया। दयाछपरा की ओर लगे पीपा पुल पर 20 लोग फंस गए जिन्हें नाविकों ने सुरक्षित बचाया। वहीं, तेज हवा के कारण बिहार की तरफ बह रहे 50 पीपों को ग्रामीणों ने दो किलोमीटर तक पीछा कर रोक लिया।

दयाछपरा से नौरंगा जाने वाले पुल पर कुल 110 पीपे लगे थे। नौरंगा में गंगा में पीपा पुल से बंधा एक स्टीमर भी था जिसे बचाने के लिए कर्मचारियों ने रस्सी व तार खोल दिए, जिससे पुल दो हिस्सों में बंट गया। इस घटना के कारण नौरंगा, चक्की नौरंगा, भुवाल छपरा, उदई छपरा सहित कई यूपी के गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। अवर अभियंता शिवमोहन राम ने बताया कि मंगलवार को पुल की मरम्मत शुरू की जाएगी जबकि ठेकेदार मुन्ना ठाकुर के अनुसार हवा रुकते ही पुल को दुरुस्त कर आवागमन शुरू कर दिया जाएगा।

7
902 views

Comment