logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हरिहा कलां में बिजली व्यवस्था सुधार कार्य जारी

हरिहा कलां : ग्राम सभा हरिहा कलां में बिजली व्यवस्था सुधारने का कार्य लगातार जारी है। यह कार्य किसी व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए नहीं, बल्कि जनता की सुविधा और विकास के लिए किया जा रहा है। युवा समाजसेवी और वर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि दिलीप पांडेय ने कहा कि जनता की समस्या का समाधान उनकी प्राथमिकता है और इसमें कोई समझौता नहीं होगा।

दिलीप पांडेय ने अपनी मेहनत और ईमानदारी से समाज की सेवा जारी रखने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी को इस कार्य से आपत्ति है, तो वे भी आगे आकर जनता के हित में काम करें ताकि मिलकर गांव का विकास किया जा सके। दिलीप पांडेय भावी प्रधान प्रत्याशी भी हैं।

1
1315 views

Comment