बलिया: प्रसव के दौरान महिला की मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
बलिया: बासडी थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के दौरान रूबी देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका रूबी देवी, पत्नी राकेश पटेल, निवासी बांसडीह गोंड़धप्पा थीं। परिजनों का आरोप है कि डिलिवरी के बाद डॉक्टर लापरवाही बरतते हुए सो गए, जिससे महिला के शरीर से लगातार ब्लीडिंग होती रही और समय पर उचित इलाज न मिलने के कारण उसकी मौत हो गई।
मृत्यु की सूचना मिलने पर महिला को बलिया जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां सीएमओ और सीएमएस के निर्देश पर जांच के दौरान महिला को मृत अवस्था में ही लाया गया। अस्पताल प्रशासन ने कहा कि महिला की मौत पहले ही हो चुकी थी। इस घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोगों ने सीएचसी पर शव रखकर प्रदर्शन किया और डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। स्थानीय प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जांच का आश्वासन दिया है।