logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बिजनौर नहटौर में विशाल किसान मजदूर सम्मेलन आयोजित

बिजनौर: नहटौर विधानसभा के कस्बा में वीरेन्द्र सिंह ने पीडीए के बैनर तले एक विशाल किसान मजदूर सम्मेलन का आयोजन किया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री तेजेंद्र सिंह विर्क और वरिष्ठ अतिथि के रूप में अन्य उपस्थित थे। इस सम्मेलन का संचालन किसान नेता हरेन्द्र ताऊ एवं जेएनयू के प्रोफ़ेसर श्री महेंद्र प्रताप राना ने किया। रईस भाई नहटौर मंच संचालन में शामिल थे।

इस कार्यक्रम में सैकड़ों दलित, बड़ी संख्या में मुस्लिम और सिख समुदाय के लोग उपस्थित हुए। सभी धर्मों के लोगों ने मिलकर सम्मेलन को सफल बनाने में योगदान दिया। समारोह में विशाल चौधरी, दिनेश चौधरी, श्रीमती कुन्तेश सैनी, श्रीमती ओमकारी यादव, श्रीमती प्रभा चौधरी, श्रीमती स्मिता यादव, हुक्म सिंह चौधरी, मुदित त्यागी, लोकेंद्र चौधरी, सुन्दर गौतम, विवेक यादव, सतीश जाटव, चंदर वीर चौधरी, डॉ. हितेशकुमार, दीपक कुमार समसपुर, जनाब इंतजार आकशी, जनाब काजी जमाल नासिर, जनाब बुनियाद अली सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे।

7
236 views

Comment