सांसद गोपाल जी ठाकुर द्वारा साझा की गई प्रेस विज्ञप्ति, दिया बड़ी जानकारी
सांसद गोपाल जी ठाकुर द्वारा साझा की गई प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने दो कद्दावर नेताओं को असम के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है:
भारतीय जनता पार्टी ने असम राज्य में अपनी राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। असम में पार्टी के विधायक दल के नेता के चुनाव को लेकर भाजपा संसदीय बोर्ड द्वारा एक बड़ा फैसला लिया गया है। इस संबंध में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए आधिकारिक जानकारी साझा की है।
केंद्रीय पर्यवेक्षक: माननीय श्री जगत प्रकाश नड्डा जी (केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री, भारत सरकार)।
केंद्रीय सह-पर्यवेक्षक: माननीय श्री नायब सिंह सैनी जी (मुख्यमंत्री, हरियाणा सरकार)।
यह नियुक्ति भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह के हस्ताक्षर से जारी की गई है। इस निर्णय का उद्देश्य असम में विधायक दल के नए नेता के चुनाव की प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराना है। सांसद गोपाल जी ठाकुर ने इन नियुक्तियों पर खुशी जाहिर करते हुए श्री जेपी नड्डा और श्री नायब सिंह सैनी को हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
असम की राजनीति में इस चुनाव के क्या परिणाम होंगे और विधायक दल का नया चेहरा कौन होगा, इस पर देशभर की नजरें टिकी हुई हैं। फिलहाल, इन वरिष्ठ नेताओं की देखरेख में चुनाव की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है।