logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अपराधियों की खैर नहीं महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर गरजे विधायक रामकुमार टोप्पो

*अपराधियों की खैर नहीं* *महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर गरजे विधायक रामकुमार टोप्पो*


हाल ही में हुई वंदना सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक ने इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि इस जघन्य अपराध में शामिल सभी दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने क्षेत्र की महिलाओं से अपील की कि वे अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें और अनजान लोगों के साथ जाने से बचें। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था कमजोर नहीं है, बल्कि सतर्क रहना ही सबसे बड़ा सुरक्षा उपाय है।



विधायक टोप्पो ने यह भी कहा कि वे लगातार प्रशासन के संपर्क में हैं और पीड़ित परिवार के साथ संवाद बनाए हुए हैं।



इसके अलावा, उन्होंने आम नागरिकों से आग्रह किया कि यदि किसी भी सरकारी कार्यालय में अनावश्यक परेशानी हो रही है, तो सीधे विधायक कार्यालय में शिकायत करें, ताकि समस्याओं का तुरंत समाधान किया जा सके।



वहीं, पश्चिम बंगाल के चुनावी दौरे का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि उन्हें केतु ग्राम विधानसभा की जिम्मेदारी दी गई थी, जहाँ पार्टी को अच्छे परिणाम मिले।



उन्होंने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किए जा रहे विकास कार्यों को जनादेश का मुख्य कारण बताया।



अंत में विधायक ने विपक्ष से अपील की कि ऐसे संवेदनशील मामलों में राजनीति से ऊपर उठकर सभी को एकजुट होकर काम करना चाहिए।

10
340 views

Comment