अंबाला कैंट में खुलेआम नशा बिक्री और सेवन की समस्या
अंबाला कैंट : अंबाला कैंट के बस स्टैंड से लेकर रानबाग रोड तक लगभग 30 से 40 घरों में खुलेआम चिट्टा, गांजा और शराब जैसी नशीली वस्तुओं की बिक्री हो रही है। स्थानीय लोग इस अवैध गतिविधि से परेशान हैं क्योंकि इससे युवाओं के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।
अंबाला कैंट के घासितपुर बिल्डिंग नन्हेरा की हुडा फ्लैट्स में भी युवा खुलेआम नशे का सेवन कर रहे हैं। नशे के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है, जिससे नशे के तस्कर और विक्रेता निर्भय होकर अपना काम जारी रखे हुए हैं। लोग इस समस्या को लेकर चिंतित हैं क्योंकि इससे युवा वर्ग बर्बाद हो रहा है।