logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अशफाक राईन ने जालौन में निजी अस्पतालों की जांच की मांग, स्वास्थ्य मंत्री को भेजा गया प्रार्थना पत्र

जालौन। जनपद जालौन की विभिन्न तहसीलों में संचालित निजी अस्पतालों की जांच को लेकर समाजसेवी मुहम्मद अशफाक राईन ने स्वास्थ्य मंत्री को प्रार्थना पत्र भेजा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई प्राइवेट अस्पतालों में आवश्यक सुविधाओं और कानूनी मानकों का पालन नहीं किया जा रहा, जिससे मरीजों की जान को खतरा बना हुआ है।

प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि कई अस्पतालों में ऑक्सीजन, आपातकालीन उपकरण, प्रशिक्षित स्टाफ और वैध पंजीकरण जैसी जरूरी व्यवस्थाएं पर्याप्त नहीं हैं, खासकर रात के समय गंभीर मरीजों का इलाज जोखिम भरा हो जाता है

समाजसेवी ने मांग की है कि CMO स्तर पर जांच समिति गठित कर सभी निजी अस्पतालों का निरीक्षण कराया जाए और मानकों का उल्लंघन करने वाले अस्पतालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही, मानक पूरे करने वाले अस्पतालों की सूची सार्वजनिक करने की भी मांग उठाई गई है

उन्होंने कहा कि यह मामला सीधे आम जनता के जीवन और स्वास्थ्य से जुड़ा है, इसलिए सरकार को तत्काल संज्ञान लेकर ठोस कदम उठाने चाहिए

4
5121 views

Comment