logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

डीएमए का मेडिकल छात्रों के लिए राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन:-डॉ अमित व्यास (राष्ट्रीय अध्यक्ष)

नई दिल्ली, मई:- डेमोक्रेटिक मेडिकल एसोसिएशन (डीएमए इंडिया) द्वारा आयोजित RADIO-X कार्यक्रम एक राष्ट्रीय स्तर की शैक्षणिक पहल के रूप में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देशभर के मेडिकल छात्रों को अपनी अकादमिक एवं क्लिनिकल प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। इस कार्यक्रम में केरल से Cytokine Lectures तथा उत्तर प्रदेश से Clinically Evolve का विशेष शैक्षणिक सहयोग रहेगा, जिससे प्रतिभागियों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षण सामग्री एवं विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्राप्त होगा। पूरे भारत से मेडिकल छात्र 20 मई तक इस कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।निर्धारित समयसीमा के पश्चात, सभी प्रस्तुतियों का मूल्यांकन प्रतिष्ठित निर्णायक मंडल द्वारा किया जाएगा।
मूल्यांकन के आधार पर प्रतिभागियों की रैंकिंग एवं पोज़िशन निर्धारित की जाएगी।चयनित प्रतिभागियों को डीएमए की तरफ़ से आकर्षक पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र (Certificates) प्रदान किए जाएंगे। निर्णायक मंडल (Judges):*
डॉ शाह ऐमन (गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट),
डॉ थनवीर वी.टी. (Co-Founder Cytokine),डॉ. देवम ठाकर (रेडियोलॉजिस्ट), डॉ अमरजीत सिंह (पीजीआईएमएस रोहतक), डॉ प्रिया पुन्यानी(पीजीआईएमएस रोहतक), डॉ निखिल नारायणन(एमडी), डॉ शेख आमिर (एसोसिएट प्रोफेसर, एफएमटी) एवं डॉ प्रीति सिंह(एमएएमसी,अग्रोहा) इस कार्यक्रम के जज रहेंगे।
टीम डीएमए की तरफ़ से, डॉ अमित व्यास (राष्ट्रीय अध्यक्ष),डॉ शुभ प्रताप सोलंकी (राष्ट्रीय महासचिव),डॉ भानु कुमार (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष) एवं डॉ कमल सिंह (राष्ट्रीय संयुक्त सचिव) इस कार्यक्रम का मार्गदर्शन कर रहे हैं।
डॉ आर्यन श्रीवास्तव (नेशनल कोर मेम्बर) एवं डॉ कृतिका RADIO-X इवेंट का नेतृत्व करेंगे। डॉ मानसवी मुखर्जी (को-कन्वेनर),डॉ पूजा सिन्हा (को-कन्वेनर) एवं डॉ. यश सिंगला (डिजाइन एवं मीडिया हेड) के रूप में कार्य करेंगे। डॉ अमृत पुंडीर (एकेडमिक एवं ऑथेंटिसिटी लीड)एवं डॉ आर्यन कुमार तिवारी (आईटी टीम) का कार्य करेंगे। डॉ तनीषा (जज एवं रिजल्ट्स सेल लीड) की भूमिका निभाएँगे। *कार्यक्रम की एक प्रमुख विशेषता के रूप में Chest X-ray पर एक उच्च स्तरीय शैक्षणिक सत्र भी आयोजित किया जाएगा।यह सत्र पद्मश्री सम्मानित प्रो. डॉ राजेंद्र प्रसाद तथा डॉ बी.सी. रॉय राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित विशेषज्ञ के मार्गदर्शन में संपन्न होगा।*
*मुख्य बिंदु:* डॉ व्यास एवं डॉ सोलंकी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य चिकित्सा शिक्षा एवं रेडियोलॉजी क्षेत्र में उत्कृष्टता को बढ़ावा देना है।देशभर से प्रतिभागियों को एक साझा मंच प्रदान किया जा रहा है।विशेषज्ञों द्वारा निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय मूल्यांकन सुनिश्चित किया जाएगा। प्रतिभागियों को सीखने, प्रतिस्पर्धा करने एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर मिलेगा।
आयोजक डॉ आर्यन श्रीवास्तव ने बताया कि डीएमए परिवार द्वारा सभी मेडिकल छात्रों से इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की जाती है।यह आयोजन न केवल ज्ञानवर्धन का माध्यम बनेगा, बल्कि भविष्य के चिकित्सकों के लिए एक मजबूत अकादमिक मंच भी सिद्ध होगा।

18
2400 views

Comment