लखनऊ के बंथरा क्षेत्र के खाण्डेदेव गांव में जलभराव से ग्रामीण परेशान
बंथरा क्षेत्र के खंडेव गांव में जल निगम की लापरवाही सामने आई है। काफी समय पहले पाइपलाइन का कार्य कराया गया था, लेकिन सड़क को सही ढंग से दुरुस्त नहीं किया गया।
नतीजतन सड़क पर जलभराव हो रहा है और पानी लोगों के घरों में घुस रहा है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे आवागमन बाधित हो जाता है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत और जल निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि इस समस्या से निजात मिल सके।