logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शाम 6 बजे की बड़ी खबरें

लखनऊ: फीस बढ़ोतरी के खिलाफ छात्र सड़कों पर
लखनऊ विश्वविद्यालय में फीस बढ़ोतरी के विरोध में आम आदमी पार्टी के छात्र विंग ने शिक्षा निदेशालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सड़क पर भीख मांगकर अपना विरोध जताया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।

लखनऊ: मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु का बड़ा बयान
मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि पश्चिम बंगाल में TMC कार्यकर्ता लोगों को वोट नहीं डालने देते थे और मारपीट करते थे। उन्होंने दावा किया कि बंगाल की जनता अब बुलडोजर मॉडल चाहती है और यूपी में विकास के मुद्दे पर 2027 में फिर सरकार बनेगी।

लखनऊ: तेजस मॉडल से सजेगा नया चौराहा
ग्रीन कॉरिडोर पर समतामूलक चौक के पास 15 फीट लंबा तेजस विमान का मॉडल स्थापित किया जाएगा। इस चौराहे का नाम तेजस चौराहा रखने की तैयारी है।

हरदोई: इंसानियत शर्मसार, आरोपी की तलाश
संडीला क्षेत्र में एक जानवर के साथ दरिंदगी का वीडियो वायरल हुआ है। घटना मंदिर परिसर की बताई जा रही है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

गाजियाबाद: तीन मंजिला इमारत में आग
इंद्रापुरम के नीति खंड-2 में एक तीन मंजिला इमारत में आग लग गई। बताया जा रहा है कि बेसमेंट में सिलेंडर से आग फैली। राहत की बात है कि कोई हताहत नहीं हुआ, फायर ब्रिगेड मौके पर काबू पाने में जुटी रही।

संभल: बिजली तार चोरी का खुलासा
69 बिजली पोलों से तार चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 2 क्विंटल से अधिक तार, कटान उपकरण और 2.52 लाख रुपये बरामद हुए।

सीतापुर: अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर
खैराबाद कस्बे में 12 बीघा जमीन पर चल रही अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए बाउंड्री वॉल, सड़क और नाली को ध्वस्त कर दिया।

गाजीपुर: शिक्षामित्र सम्मान समारोह
प्रदेश के 75 जिलों में शिक्षामित्रों का सम्मान किया गया। मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव सिर्फ प्रेस वार्ता तक सीमित हैं।

प्रयागराज: डिप्टी CM का विपक्ष पर हमला
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि चुनाव परिणामों ने विपक्ष को आईना दिखाया है। उन्होंने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष हताशा में है।

दिल्ली: भगवंत मान का केंद्र पर आरोप
राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि देश में लोकतंत्र की हत्या हो रही है और एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है।

बरेली: छेड़छाड़ करने वाला गिरफ्तार
महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। हिरासत में आरोपी हाथ जोड़कर माफी मांगता नजर आया।

उत्तराखंड: केदारनाथ में भारी भीड़
केदारनाथ धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हैं। करीब 8 घंटे इंतजार के बाद लोगों को बाबा के दर्शन हो रहे हैं।

बुलंदशहर: शिक्षामित्र सम्मान समारोह आयोजित
ऊर्जा मंत्री सोमेंद्र तोमर की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ। स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

इटावा: लूट का मामला निकला फर्जी
17 लाख की लूट का मामला फर्जी निकला। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 53,700 रुपये और अवैध हथियार बरामद किए।

मैनपुरी: नाला निर्माण से लोग परेशान
धारऊ देवी रोड पर नाला बंद होने से गंदा पानी घरों में घुस रहा है। लोगों की शिकायत पर डीएम ने जांच के आदेश दिए हैं।

हरदोई: 77 करोड़ की सड़क का भूमि पूजन
सदर विधायक नितिन अग्रवाल ने 10.5 किमी लंबी सड़क परियोजना का भूमि पूजन किया।

अमेठी: ATM फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश
ATM कार्ड बदलकर चोरी करने वाले गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार। पुलिस ने उनके पास से 19 ATM कार्ड और नकदी बरामद की।

चंदौली: युवक पर जानलेवा हमला
मुगलसराय क्षेत्र में 3-4 हमलावरों ने युवक पर धारदार हथियार से हमला किया। गंभीर हालत में उसे वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

अलीगढ़: युवक का असलाह छुपाते वीडियो वायरल
CCTV में युवक कारतूस छुपाते दिखा। पुलिस ने पहचान कर जांच शुरू कर दी है।

(अन्य अपडेट के लिए जुड़े रहें...)

6
148 views

Comment