logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कलम शक्ति ट्रस्ट में ज्योति जी को मिली सदस्यता, समाज सेवा को मिलेगा नया बल

लालगंज। समाज सेवा एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय संस्था कलम शक्ति ट्रस्ट ने अपने संगठन को और सशक्त करते हुए ज्योति जी को औपचारिक रूप से सदस्यता प्रदान की। यह सदस्यता संस्था के अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह द्वारा उन्हें सदस्यता फॉर्म सौंपकर दी गई।
इस अवसर पर अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ने कहा कि ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि नए सदस्यों के जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलती है।
नव-नामित सदस्य ज्योति जी ने संस्था से जुड़ने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
संस्था के पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समर्पित और जागरूक व्यक्तियों के जुड़ने से कलम शक्ति ट्रस्ट निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगा और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाएगा।

5
513 views

Comment