logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उत्तर प्रदेश पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार
लूट की मोटरसाइकिल, 19 एटीएम कार्ड और 2500 रुपये बरामद
अमेठी में लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो शातिर लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों के पास से लूट की एक मोटरसाइकिल, 19 एटीएम कार्ड और 2500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपी प्रतापगढ़ जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं और उन पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली अमेठी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इन दोनों शातिर लुटेरों को धर दबोचा। तलाशी के दौरान इनके पास से लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, 2500 रुपये नकद और अलग-अलग बैंकों के 19 एटीएम कार्ड बरामद किए गए।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों आरोपी लूट की वारदातों के साथ-साथ एटीएम कार्ड बदलकर टप्पेबाजी की घटनाओं को भी अंजाम देते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल कोरी (22) पुत्र रमेश कोरी निवासी लालगंज और शिव सरोज (23) पुत्र लवकुश सरोज निवासी अगई, थाना लालगंज के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों पर विभिन्न थानों में पहले से गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए दोनों को जेल भेजने की तैयारी कर रही है।
UP Police Sp Amethi Amethi Amethi Police DM Amethi Yogi Adityanath #UPPolice

8
1521 views

Comment