आजमगढ़: उ.प्र. माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) की बैठक में भूपेश कुमार सिंह बने जिलामंत्री
बूढ़नपुर/आजमगढ़: 5 मई 2026।
उ.प्र. माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) की एक आपात बैठक बुधवार को संघ के कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष साकेत चतुर्वेदी ने की, जबकि संचालन प्रदेश मंत्री शैलेश राय ने किया। बैठक दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक चली।
बैठक में सर्वसम्मति से भूपेश कुमार सिंह को जिलामंत्री चुना गया। प्रदेश मंत्री शैलेश राय ने बताया कि पूर्व जिलामंत्री नागेन्द्र कुमार के असमर्थ होने के कारण यह चयन किया गया। जिला कार्यकारिणी ने प्रस्ताव को सर्वसम्मति से अनुमोदित कर दिया।
नव निर्वाचित जिला मंत्री भूपेश कुमार सिंह शिक्षक के साथ साथ भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ आजमगढ़ इकाई के कोषाध्यक्ष व अति सक्रिय पत्रकार भी हैं।
नवनिर्वाचित जिलामंत्री भूपेश कुमार सिंह ने संगठन के प्रति निष्ठा जताते हुए कहा कि वे नियमों के तहत संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे।
जिलाध्यक्ष साकेत चतुर्वेदी ने इस चयन को महत्वपूर्ण बताते हुए आगामी प्रदेश सम्मेलन की तैयारियों पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि 6, 7 व 8 मई 2026 को गोरखपुर के रेलवे ऑडिटोरियम में प्रदेश सम्मेलन आयोजित होगा। इसमें जिले से सैकड़ों शिक्षक 6 मई की सुबह प्रस्थान करेंगे।
बैठक में शैलेश राय, साकेत चतुर्वेदी, भूपेश कुमार सिंह, बालकेश्वर दुबे, दिनेश सिंह, सुनील राय, रविशंकर लाल, ओंपी मिश्र, जफर, वंशीधर पाठक, हिमांशु राय, आयुष राय, दुर्गेश राय सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।