logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पंचकूला: स्ट्रांग रूम व संवेदनशील पोलिंग बूथों का निरीक्षण

पंचकूला: नगर निगम चुनाव 2026 को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से करवाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सतपाल शर्मा ने सेक्टर-14 स्थित राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान ईवीएम मशीनों की भी बारीकी से जांच की गई। इस मौके पर डीसीपी श्रीमती सृष्टि गुप्ता और आरओ एवं एसडीएम कालका श्री संयम गर्ग भी मौजूद थे।

इसके बाद श्री सतपाल शर्मा ने पूरी टीम के साथ अति संवेदनशील पोलिंग बूथ राजीव कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, सेक्टर-17, बूढ़नपुर, खड़क मंगोली और जनैंद्र पब्लिक स्कूल सेक्टर-1 का निरीक्षण किया। इसके साथ ही पुलिस उपायुक्त को अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए। श्री सतपाल शर्मा ने चुनाव लड़ रहे सभी उम्मीदवारों से आदर्श चुनाव आचार संहिता का सख्ती से पालन करने की अपील की। इस अवसर पर चुनाव कानूनगो कुलदीप सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे।

1
554 views

Comment