logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बुरहानपुर: अर्चना चिटनिस और माधुरी पटेल ने स्वच्छता पर कड़े निर्देश दिए

बुरहानपुर: विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी अतुल पटेल ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विभिन्न क्षेत्रों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ सृजन वर्मा, नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव और पूर्व महापौर अतुल पटेल सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे। निरीक्षण में सिंधीबस्ती, गणपति थाना मार्ग, हमीदपुरा, अंसार नगर, ट्रांसपोर्ट नगर से आजाद नगर चौराहा, श्री रेणुका माता मार्ग और आलमगंज जैसे क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था की समीक्षा की गई। कई स्थानों पर कचरे के ढेर और लापरवाही पाए जाने पर अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए।

अर्चना चिटनिस ने मुख्य मार्गों पर कचरा संग्रहण बंद करने और कचरा फेंकने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था शत-प्रतिशत प्रभावी करने पर जोर दिया ताकि नागरिकों को कचरा बाहर फेंकने की आवश्यकता न हो। महापौर माधुरी पटेल ने सफाई को नगर की प्राथमिकता बताते हुए सभी वार्डों में नियमित मॉनिटरिंग और कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने को कहा। उन्होंने एमागिर्द पंचायत क्षेत्र में कचरा वाहन नियमित संचालन और नगर निगम व ग्राम पंचायत के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने की बात कही। चिटनिस ने स्वच्छता अभियान को जनआंदोलन बनाने और नागरिकों से सहयोग की अपील भी की।

8
244 views

Comment