logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पंचकूला: गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में 28वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न

पंचकूला: 5 मई : सेक्टर-1 स्थित गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में 28वां दीक्षांत समारोह एवं वार्षिक पुरस्कार वितरण कार्यक्रम गरिमा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। इस समारोह में 181 विद्यार्थियों को उपाधियाँ प्रदान की गईं, जिनमें 94 स्नातक एवं 87 स्नातकोत्तर विद्यार्थी शामिल थे। स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों के अभिभावक भी उपस्थित रहे और उन्होंने इस सफलता के क्षण का साक्षी बनाया।

समारोह में हरियाणा मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति ललित बत्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. शैलजा छाबड़ा ने की। न्यायमूर्ति बत्रा ने अपने संबोधन में कहा कि ज्ञान तभी सार्थक होता है जब वह कर्म में दिखाई दे। उन्होंने विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों, कर्तव्यनिष्ठा और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी। प्राचार्या डॉ. शैलजा छाबड़ा ने विद्यार्थियों को निरंतर सीखने और सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

समारोह का समन्वयक डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेल और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन एसोसिएट प्रोफेसर हरप्रीत कौर बवेजा ने प्रभावशाली ढंग से किया और समारोह राष्ट्रगान के साथ समाप्त हुआ।

7
199 views

Comment