logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

AIMA MEDIA | जन जन की आवाज बक्सर, उन्नाव | 1 मई 2026बक्सर क्षेत्र स्थित पवित्र माँ चन्द्रिका धाम में 1 मई 2026 को शाम 7 बजे भव्य आरती का आयोजन

AIMA MEDIA | जन जन की आवाज
बक्सर, उन्नाव | 1 मई 2026
बक्सर क्षेत्र स्थित पवित्र माँ चन्द्रिका धाम में 1 मई 2026 को शाम 7 बजे भव्य आरती का आयोजन किया गया। यह आरती काशी की प्रसिद्ध गंगा आरती की तर्ज पर बड़े ही श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुई।
कार्यक्रम का आयोजन ऋतु फाउंडेशन के अनुराग त्रिवेदी के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर अनुराग त्रिवेदी ने कहा कि समाज सेवा के तहत हर बहन-बेटी की शादी में आर्थिक सहयोग करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि जरूरतमंद परिवारों को सहारा मिल सके।
उन्होंने हर ग्राम पंचायत में पुस्तकालय, प्रोजेक्टर और भजन मंडली स्थापित करने का संकल्प लिया, जिससे समाज में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक जागरूकता बढ़े। इसके साथ ही लोगों को एम्बुलेंस सुविधा के प्रति जागरूक करने और आपातकालीन सेवा उपलब्ध कराने की बात भी कही गई, ताकि जरूरत के समय तुरंत सहायता मिल सके।
कार्यक्रम को सफल बनाने में व्यवस्थापक अंकित पांडेय, नितिन त्रिवेदी,पप्पू त्रिवेदी उमेश (कल्याणपुर), बबलू मिश्रा, टिंकू जी सहित कौसल टेंट की पूरी टीम का विशेष योगदान रहा। सभी ने रात 11 बजे तक सहयोग दिया।
सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत बक्सर चौकी प्रभारी एवं उनकी पूरी टीम, जिसमें सिपाही, होमगार्ड और PRD जवान शामिल रहे, पूरी तरह मुस्तैद रहे और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।
क्षेत्रीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया।
#AimaMedia #UnnaoNews #ChandrikaDham #भव्यआरती #समाजसेवा #सुरक्षा_व्यवस्था #एम्बुलेंस_जागरूकता

3
168 views

Comment