logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

फरीदाबाद: बच्चों को गर्मी से राहत के लिए सेवा प्रकोष्ठ की पहल

फरीदाबाद : भारतीय जनता पार्टी के सेवा प्रकोष्ठ, जिला फरीदाबाद महानगर द्वारा एक जनसेवा अभियान चलाया जा रहा है। इस पहल के तहत जिला संयोजक डॉ. महेश कुमार के नेतृत्व में सरकारी विद्यालयों के बालक-बालिकाओं को चिलचिलाती गर्मी से राहत देने के लिए पानी की छोटी बोतलें और शिक्षा में सहयोगी लेखन-पाठन सामग्री वितरित की जाएगी। यह वितरण 15 मई 2026 के बाद विद्यालय की सुविधा अनुसार किसी भी दिन आयोजित किया जाएगा, जिसकी सूचना सहयोगियों को तीन दिन पूर्व दी जाएगी।

सेवा प्रकोष्ठ के अनुसार, सरकारी विद्यालयों में अधिकांश बच्चे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से हैं, इसलिए यह पहल उनके लिए लाभकारी होगी। प्रति बच्चे के लिए लगभग ₹90 का सहयोग निर्धारित किया गया है। इच्छुक व्यक्ति QR कोड के माध्यम से 15 मई तक सहयोग राशि भेज सकते हैं या आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवा सकते हैं। इसके अलावा, इच्छुक नागरिक स्वयं वितरण कार्यक्रम में भाग लेकर सामाजिक सेवा में शामिल हो सकते हैं। इस पहल में विनोद सिंह और पंडित जय शर्मा सह संयोजक के रूप में कार्यरत हैं।

7
1313 views

Comment