logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक ने आयोजित करवाया योग दिवस कार्यक्रम


तूँगा. नेहरू युवा केन्द्र से राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मेघा शर्मा ने 7वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रम आयोजित करवाये। मेघा शर्मा के नेतृत्व में तूँगा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत करणगढ़, देवगाँव, तूँगा, काशीपुरा व माधोगढ़ में ब्लॉक स्तरीय तथा अन्य सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किए गये। इस दौरान 'योग करो निरोग रहो' के नारे को सार्थक करने पर जोर दिया।

योगाचार्य आकाश शर्मा द्वारा योगाभ्यास करवाकर योग के महत्व को स्पष्ट किया। कार्यक्रम स्थलों पर सभी सरपंच गण उपस्थित रहे।

182
14926 views
4 shares

Comment