बंगाल विजय के उपलक्ष्य में भव्य जुलूस निकाला
वाराणसी। बंगाल विजय के उपलक्ष्य में आज रानी भवानी कटरा, बंगाली टोला से एक भव्य विजय जुलूस का आयोजन किया गया। इस जुलूस का नेतृत्व वार्ड नंबर 51 के प्रत्याशी श्री चंद्रनाथ मुखर्जी द्वारा किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
जुलूस में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक श्री सौरव श्रीवास्तव जी उपस्थित रहे। उनके साथ अन्य गणमान्य नागरिकों एवं स्थानीय नेताओं की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। पूरे मार्ग में लोगों ने जोश और उत्साह के साथ नारेबाजी करते हुए अपनी खुशी जाहिर की।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बंगाल विजय को ऐतिहासिक बताते हुए इसे जनसमर्थन और संगठन की एक बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि इस विजय से देशभर में एक सकारात्मक संदेश गया है।
जुलूस रानी भवानी कटरा से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए क्षेत्र के प्रमुख स्थानों तक पहुंचा, जहां जगह-जगह लोगों ने इसका स्वागत किया।