तेज रफ्तार का कहर: ट्रक और कार की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर घायल रायबरेली के डलमऊ कोतवाली क्षेत्र
AIMA मीडिया | जन-जन की आवाज
तेज रफ्तार का कहर: ट्रक और कार की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर घायल
रायबरेली के डलमऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गंगा एक्सप्रेसवे पर शनिवार (2 मई 2026) को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। कटघर के पास तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक का अचानक टायर फट गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर सामने चल रही कार से जा टकराया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार माता-पिता और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत एम्बुलेंस द्वारा लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि घायल परिवार जौनपुर का निवासी है।
प्रशासन की अपील:
सभी वाहन चालकों से अनुरोध है कि तेज रफ्तार से बचें, वाहन की समय-समय पर जांच कराएं और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें। आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा है। #aimamedia सिक्योरिटीअवेयरनेस #SecurityAwareness #एम्बुलेंस_जागरूकता #सुरक्षा_व्यवस्था