कटनी-नदी-सफ़ाई-अभियान-चालू किया गया
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कटाएघाट में चल रहे नदी सफाई कार्य का निगमायुक्त ने लिया जायजा
अपशिष्ट उठाव एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश
प्रयागराज से मंगवाई गई अत्याधुनिक ट्रैश क्लीनर मशीन से नदी की सतह से हटाई जा रही जलकुंभी एवं अपशिष्ट
कटनी मध्यप्रदेश शासन के जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत नगर पालिक निगम कटनी द्वारा कटनी नदी के संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर संचालित विशेष अभियान को अब और अधिक प्रभावी रूप दिया गया है। इसी क्रम में निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने विगत संध्या कटाए घाट पहुंचकर नदी सफाई कार्य का मैदानी निरीक्षण किया तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों को अभियान की गति बढ़ाने, सफाई व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने एवं निकाले जा रहे अपशिष्ट के निष्पादन के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने नदी में संचालित अत्याधुनिक ट्रैश क्लीनर मशीन के माध्यम से किए जा रहे सफाई कार्यों का अवलोकन किया। प्रयागराज महानगर पालिका से मंगवाई गई यह मशीन नदी की सतह पर फैली जलकुंभी, प्लास्टिक अपशिष्ट एवं अन्य तैरते कचरे को व्यवस्थित रूप से हटाने का कार्य कर रही है।
निगमायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मशीन से निकाले जा रहे अपशिष्ट को नदी तट पर लंबे समय तक एकत्रित न रखा जाए, बल्कि उसका परिवहन कर वैज्ञानिक तरीके से निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि स्वच्छता कार्यों का अपेक्षित परिणाम धरातल पर दिखाई दे।
नगर निगम प्रशासन द्वारा कटाएघाट क्षेत्र से प्रारंभ किया गया यह विशेष सफाई अभियान चरणबद्ध रूप से गाटरघाट तक संचालित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत नदी में जमा गाद, जलकुंभी एवं ठोस अपशिष्ट को हटाकर नदी की जलधारण क्षमता बढ़ाने तथा पर्यावरणीय संतुलन को सुदृढ़ करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर राकेश निषाद(पत्रकार)
#जल_गंगा_संवर्धन_अभियान
#स्वच्छ_नदी_अभियान
#RiverCleaning
#WaterConservation
#CleanKatni
#TrashCleanerMachine
#EnvironmentProtection
#SwachhBharatMission
Department of Urban Development & Housing MP
Jansampark Madhya Pradesh
#katni