हरदोई: जिन्दपीर चौराहे पर भीषण जाम, एम्बुलेंस फंसी
हरदोई: कोतवाली शहर क्षेत्र में स्थित जिन्दपीर चौराहे पर मंगलवार को भीषण जाम लग गया, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कई एम्बुलेंस भी जाम में फंस गईं, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मौके पर ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के जवान जाम खुलवाने का प्रयास करते रहे, लेकिन भारी भीड़ और वाहनों के दबाव के चलते स्थिति सामान्य होने में काफी समय लग गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस चौराहे पर अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है, लेकिन स्थायी समाधान के लिए अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
रिपोर्टर यूनुश सिद्दीकी ने इस स्थिति की जानकारी दी।