logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ऑपरेशन आघात में नशे के कारोबार पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, पुसौर में गांजा तस्कर और शराब कारोबारी गिरफ्तार साइबर थाना और पुसौर पुलिस की दो अलग-अलग क

ऑपरेशन आघात में नशे के कारोबार पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, पुसौर में गांजा तस्कर और शराब कारोबारी गिरफ्तार
साइबर थाना और पुसौर पुलिस की दो अलग-अलग कार्रवाई में आरोपियों से 6.200 किलो गांजा और 259 पाव देशी शराब जप्त
तमनार-छाल पुलिस की भी लगातार कार्रवाई, छाल पुलिस ने फरार शराब माफिया को दबोचा, एक अन्य कार्रवाई में महिला आरोपिया भी गिरफ्तार
ग्राम महलोई में तमनार पुलिस की शराब रेड कार्रवाई में अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार
सभी आरोपियों पर वैधानिक कार्रवाई कर भेजा गया रिमांड पर
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश : रायगढ़ जिले में नशे और अवैध शराब के कारोबार में लिप्त अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन आघात के तहत लगातार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी
05 मई, रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत रायगढ़ पुलिस द्वारा मादक पदार्थों और अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 04 मई 2026 को साइबर थाना और पुसौर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा गांजा और शराब के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की गई, वहीं तमनार और छाल पुलिस ने भी अलग-अलग कार्रवाई कर शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई में कुल 6 किलो गांजा, 259 पाव देशी प्लेन शराब और 31 लीटर महुआ शराब की जप्ती की गई है । आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है ।
पान दुकान के पीछे छिपाकर रखे गांजे के साथ गुलाब यादव गिरफ्तार, पुसौर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त रेड
थाना पुसौर और साइबर थाना की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम पुसौर सोढापाठ मंदिर के पास एक व्यक्ति अपने पान ठेला के पीछे गांजा बिक्री के लिए छिपाकर रखा है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी, जहां आरोपी गुलाब यादव को

1
0 views

Comment