logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भारत गैस एजेंसी पर महिलाओं का हंगामा, पर्ची न कटने से सड़क जाम

रिपोर्ट: प्रदीप सिंह, महराजगंज
निचलौल। स्थानीय थाना क्षेत्र में मंगलवार को भारत गैस एजेंसी पर अव्यवस्था को लेकर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। पर्ची न कटने और गैस सिलेंडर उपलब्ध न होने से नाराज बड़ी संख्या में महिलाओं ने एजेंसी के बाहर प्रदर्शन करते हुए मुख्य सड़क को जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक चले इस जाम के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित रहा, जिससे राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

प्रदर्शन कर रही महिलाओं का आरोप है कि वे सुबह से ही गैस पर्ची कटवाने के लिए लाइन में लगी थीं, लेकिन एजेंसी समय पर नहीं खोली गई और कर्मचारी भी मौके पर मौजूद नहीं थे। घंटों इंतजार के बाद भी जब कोई समाधान नहीं निकला, तो आक्रोशित महिलाओं ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

महिलाओं ने बताया कि गैस सिलेंडर न मिलने से उनके घरों में खाना बनाना मुश्किल हो गया है। कई महिलाओं ने कहा कि वे अपने रोजमर्रा के काम छोड़कर एजेंसी पर पहुंचीं, लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगी।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद जाम समाप्त हुआ और यातायात सामान्य हो सका।

वहीं, इस पूरे प्रकरण में गैस एजेंसी के कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं, क्योंकि विरोध के दौरान एजेंसी बंद रही और कोई जिम्मेदार व्यक्ति मौके पर नहीं मिला।

1
0 views

Comment