logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रीवा के त्योंथर में सड़क बनी तालाब

त्यौंथर विधानसभा के विकास के दावों पर पानीराजापुर पुल के पास सड़क बनी तालाब

त्यौंथर विधानसभा इलाके में विकास का ढोल पीटने वालों के लिए राजापुर पुल का यह नजारा किसी आईने से कम नहीं है। हल्की सी बारिश में ही सड़क तालाब बन जाती है, और जिम्मेदार विभाग आंखों पर पट्टी बांधकर सब ठीक है का ढोंग करते नजर आते हैं। यह कोई छोटी-मोटी दिक्कत नहीं, बल्कि खुलेआम लापरवाही और बदइंतजामी का जीता-जागता सबूत है।

हैरानी की बात यह है कि इसी रास्ते से रोज विधायक और वरिष्ठ अधिकारी भी गुजरते हैं, लेकिन उनकी संवेदनाएं शायद इस पानी में डूब चुकी हैं। जनता की परेशानी उन्हें दिखती ही नहीं, या फिर जानबूझकर नजरअंदाज की जा रही है। सड़क पर जमा पानी अब सिर्फ असुविधा नहीं, बल्कि हादसों को न्योता देने वाला जाल बन चुका हैजहां हर दिन कोई न कोई गिरता है, फिसलता है और चोटिल होता है।

ग्रामीण कई बार गुहार लगा चुके हैं, लेकिन हर बार वही घिसे-पिटे आश्वासननतीजा शून्य। न जल निकासी सुधरी, न ही सड़क का गड्ढा जो अब तालाब में तब्दील हो गया । सवाल साफ हैक्या जिम्मेदार विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? या फिर यह मान लिया गया है कि गांव की जनता की परेशानियों की कोई कीमत ही नहीं?

अगर यही त्यौंथर विधानसभा का विकास है, तो यह विकास नहीं, बल्कि बदहाल व्यवस्था का काला सच है। अब भी समय हैप्रशासन नींद से जागे, वरना यह लापरवाही किसी दिन बड़ी त्रासदी में बदल सकती है, जिसकी जिम्मेदारी से बचना आसान नहीं होगा।

2
67 views

Comment