logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आंगनवाड़ी केंद्र एवं सामुदायिक भवन का लोकार्पण

मंडला (निवास) देवरीकला बबलिया के गोगचीटोला में आंगनवाड़ी केंद्र एवं सामुदायिक भवन का लोकार्पण कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में फग्गन सिंह कुलस्ते, अध्यक्ष अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण समिति एवं सांसद मंडला उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में चैनसिंह वरकड़े (विधायक, विधानसभा क्षेत्र निवास), आसाराम भारतीया (जनपद पंचायत अध्यक्ष नारायणगंज) एवं अविनाश शर्मा (जनपद पंचायत उपाध्यक्ष नारायणगंज) की गरिमामय उपस्थिति रही।
साथ ही कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों में श्री देवचरण पंद्राम (सरपंच) एवं श्री संजय सोनी (उपसरपंच) भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
माननीय अतिथियों द्वारा विधिवत फीता काटकर आंगनवाड़ी केंद्र एवं सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा का मजबूत आधार हैं, वहीं सामुदायिक भवन ग्रामीणों के सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।
लोकार्पण के पश्चात अतिथियों ने भवनों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम में ग्राम पंच एवं ग्रामीण जन भी भारी संख्या में उपस्थित रहे, साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं अन्य क्षेत्रवासी भी मौजूद रहे।

69
9414 views

Comment