सोनभद्र में तेज रफ्तार ट्रक ने महिंद्रा थार को टक्कर मारी
सोनभद्र: सोमवार शाम करीब 8:30 बजे वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर योगीचौरा एनटीपीसी राखड़ डैम के पास एक भीषण सड़क हादसा टल गया, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क जाम में खड़ी महिंद्रा थार को पीछे से जोरदार टक्कर मारी। इस घटना में एनसीएल बीना कॉलोनी निवासी इंद्रजीत सिंह का परिवार थार में रुका हुआ था।
टक्कर के कारण थार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और ट्रक की टक्कर से थार आगे खड़ी एक अन्य गाड़ी से भी टकरा गई, जिससे वह भी क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार परिवार बाल-बाल बच गया। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।