logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नहर ओवरफ्लो से बर्बाद फसलें: किसानों ने सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की चेतावनी

संवाददाता: आकाश सिंह (AIMA लखीमपुर खीरी)लखीमपुर खीरी। विकास खण्ड बांकेगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत ग्रंट डाँटपुर के मजरा भीखमपुर में नहर के ओवरफ्लो से किसानों की फसलें बर्बाद होने का मामला सामने आया है। लगातार नहर में पानी छोड़े जाने से परेशान किसानों ने आज पलिया विधायक रोमी साहनी के प्रतिनिधि वेद प्रकाश शर्मा को गोला स्थित विधायक आवास पर प्रार्थना पत्र सौंपा।
किसानों ने बताया कि नहर के ओवरफ्लो के कारण उनकी खड़ी फसलें जलमग्न होकर पूरी तरह खराब हो गई हैं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। समस्या के समाधान की मांग को लेकर बड़ी संख्या में किसान विधायक प्रतिनिधि से मिले।
इस दौरान विधायक प्रतिनिधि वेद प्रकाश शर्मा ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि नहर विभाग के संबंधित अधिकारियों को तत्काल निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि यदि दोबारा नहर ओवरफ्लो के कारण किसानों की फसलें बर्बाद हुईं, तो संबंधित विभाग के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने आगे कहा कि पलिया विधायक का स्पष्ट निर्देश है कि क्षेत्र में किसी भी किसान, नौजवान, मजदूर या गरीब का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार जनता की समस्याओं के प्रति गंभीर है और शिकायत मिलते ही तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है।
वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि पलिया विधानसभा केवल एक चुनावी क्षेत्र नहीं, बल्कि उनका परिवार है और यहां के हर व्यक्ति की समस्या का समाधान उनकी प्राथमिकता है।

20
1148 views

Comment