logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुंबई ।वडाला के किदवई नगर में सड़क दुघटना में सफाई कर्मी की मृत्यु।

शमीम कुरैशी।मुंबई के वडाला इलाके में एक बहुत ही अनोखा और दर्दनाक हादसा हुआ है। यहाँ सड़क साफ करने वाले एक सफाईकर्मी की मौत टोइंग वैन के टायर से निकले एक मेटल रिंग (हबकैप) की वजह से हो गई। यह हादसा वडाला के रफी अहमद किदवई रोड नपरोल टावर के सामने की शिवडी की ओर सड़क पर हुआ ।
यह घटना 2 मई 2026 की शाम करीब 4:26 बजे की है। BMC के लिए काम करने वाले 34 साल के शैलू मारुति नमक सफाई कर्मी जो सड़क पर सफाई कर रहे थे। तभी वहां से गुजर रही एक टोइंग वैन (नंबर MH-06-BG-1199) के टायर का मेटल रिंग अचानक टूटकर हवा में उड़ा और सीधे शैलू की गर्दन पर जा लगा। उन्हें नजदीक के सरकारी अस्पताल के ई एम ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
रफी अहमद किदवई मार्ग पुलिस थाने द्वारा घटना की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, गाड़ी का रखरखाव सही न होने की वजह से यह हादसा हुआ। पुलिस ने टोइंग वैन के ड्राइवर मोहम्मद फारूक शेख के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है।और उसे गिरफ्तार करने के लिए नोटिस जारी कर दिया है।

टोइंग गाड़ियों के लिए क्या हैं नियम....
भारत में टोइंग का काम Motor Vehicles Act 1988 के तहत आता है। इस कानून के मुताबिक, टोइंग कंपनियों के पास सही लाइसेंस और अनुमति होनी चाहिए। साथ ही, सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखना उनकी जिम्मेदारी होती है।नियमों के अनुसार, टोइंग डिवाइस की हालत और वजन की सीमा का पालन करना अनिवार्य है।ताकि इस तरह का जानलेवा हादसे न हों।

2
3045 views

Comment