कुलदीप बिश्नोई को मिले नोटिस बारे बोले - कागज के टुकड़ों वाले नोटिस से कुलदीप बिश्नोई डरने वाला नहीं
कुलदीप बिश्नोई को मिले नोटिस बारे बोले - कागज के टुकड़ों वाले नोटिस से कुलदीप बिश्नोई डरने वाला नहीं
कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि 'मैं स्वर्गीय भजनलाल जी का वही बेटा हूं, जिसके पास खुद भाजपा के नेता गठबंधन करने के लिए आए थे। मैं वही बेटा हूं जिसने हरियाणा में आपको चलना सिखाया, मैं वही बेटा हूं जिसने 3 में से 2 बार आपकी सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाई, मैं वही बेटा हूं, जिसने राजस्थान में 27 में से 22 सीटों पर आपको बढ़त दिलाई। उन्होंने कहा कि " जिस बेटे को आप आज चुनौती दे रहे हैं, वही आपको अर्श से फर्श पर लाने का दम रखता है। कागज के टुकड़ों वाले नोटिस से कुलदीप बिश्नोई डरने वाला नहीं है। मैं चौ. भजनलाल जी का बेटा हूं और ऐसे नोटिसों की परवाह नहीं करता।