logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मरणासन्न अवस्था में भाई को लेकर परिजन पहुंचे पुलिस अधीक्षक की चौखट पर

रायबरेली लालगंज कोतवाली पुलिस की कार्य शैली पर उठ रहे हैं बड़े सवाल।लगातार क्षेत्र से आ रही शिकायतों का लालगंज थाना इंचार्ज नहीं कर पा रहे हैं निवारण। ताजा मामला रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आदर्श नगर की रहने वाली महिला ने पुलिस की कार्य शैली पर उठाए सवाल। पीड़िता का कहना है कि 112 और लालगंज कोतवाली पुलिस को सूचना देने के बावजूद भी स्मैकियों के ऊपर अब तक कोई भी कार्यवाही नहीं की गई।जिसके चलते दबंगों ने लाठी कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर पीड़िता के भाई को मरणासन्न अवस्था मे कर दिया। न्याय की आस लेकर पीड़िता का पूरा परिवार एसपी कार्यालय पहुंचकर नया की गुहार लगाई है। दरअसल पीड़ित महिला का कहना है कि स्मैकियों के द्वारा उसके भाई से जबरन पैसे की मांग की जा रही थी जब मेरे भाई द्वारा पैसा नहीं दिया गया तो स्मैकियों ने मिलकर पीड़ित महिला के भाई को इस कदर मारा कि वह पूरी तरीके से मरणासन्न अवस्था में हो गया। पीड़िता के द्वारा 112 सूचना देने पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं कि उसके बाद पीड़ित के परिवार ने 108 एंबुलेंस को फोन कर लालगंज सीएससी में अपने भाई को भर्ती कराया। जहां पीड़ित की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल किया गया रेफर, जहां घायल युवक का चल रहा है इलाज। फिलहाल अब देखना है पीड़ित परिवार को न्याय मिलता है या नहीं क्योंकि जिस तरह से पीड़ित परिवार मीडिया के सामने रो-रो कर अपनी आप बीती बताइए ऐसे में पीड़ित परिवार ने कहा है अगर न्याय नहीं मिला तो सातों बहने मुख्यमंत्री आवास पहुंच कर करेंगी आत्मदाह।

33
2325 views

Comment