logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हापुड़: तांत्रिक प्रेम विवाद में चिता से मृतक की खोपड़ी चोरी

हापुड़: थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव लोदीपुर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है जहां तीन युवक श्मशान घाट से जलती चिता से मृतक की खोपड़ी लेकर फरार हो गए। श्मशान घाट की इस वारदात का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया था। मृतक शुभांशु की बीमारी के कारण मृत्यु हुई थी।

पुलिस ने थानाध्यक्ष नीरज कुमार के नेतृत्व में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि मुख्य आरोपी अमन तांत्रिक अवधेश और एक अन्य साथी के साथ एक लड़की से एकतरफा प्यार में था। अमन ने लड़की और उसके माता-पिता को नियंत्रित कर शादी करना चाहता था। तीनों ने कई दिनों से श्मशान घाट पर नजरें गड़ाए रखी थीं और मौका पाकर चिता से खोपड़ी चोरी कर फरार हो गए थे। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

26
1136 views

Comment