मातन गांव में चोरी की वारदात, खेत से सोलर मोटर और केबल गायब....
मातन गांव में चोरी की वारदात, खेत से सोलर मोटर और केबल गायब
बहादुरगढ़ के गांव मातन में खेत से सोलर मोटर और करीब 30 मीटर केबल चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित हंसराज की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि गेहूं की कटाई के बाद खेत खाली होने का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।
किसानों से अपील: खेतों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखें।